बच्चा हो जाएगा करोड़पति 1400 रु से शुरू करें बचत


अगर आप बच्चे के कॅरियर के लिए ज्यादा चिंता करते हैं, तो केवल 1400 रुपये महीने का निवेश शुरू कर सकते हैं। अगर आप 1400 रुपये का निवेश बच्चे के जन्म देते ही शुरू कर देंगे, तो बच्चे के 25 साल के होने पर उसके पास करीब 1 करोड़ रुपये होगा। वित्तीय बाजार के जानकारों के अनुसार ज्यादा पैसा किसी के पास नहीं होता है। अक्सर ऐसे में लोग सोचते हैं कि जब उनके पास ठीक ठाक पैसा होगा तो वे बचत की तरफ ध्यान देंगे। लेकिन यह सही सोच नहीं है। इसकी जगह आपके पास अगर कम पैसा है तो भी आपको थोड़े-थोड़े पैसे की बचत शुरू कर देना चाहिए। अगर थोड़ा-थोड़ा पैसा हर माह बचाया जाता है तो यह कुछ साल में यह काफी बड़ी रकम बन जाता है। 

#इसके_लिए_अपनाए_स्टेपअप_निवेश_प्लानिंग
अगर आपके पास इस वक्त कम पैसा है तो आप स्टेपअप निवेश प्लान अपना सकते हैं। स्टेपअप निवेश प्लान में कम पैसे से निवेश की शुरुआत होती है। बाद में अपनी क्षमता के अनुसार इसमें निवेश को बढ़ाया जाता है। इस तरह की स्टेपअप वित्तीय प्लानिंग के माध्यम से कम पैसों से भी बड़ा फंड आसानी से तैयार किया जा सकता है। 

#ऐसे_करें_बच्चे_के_नाम_पर_निवेश_की_प्लानिंग
बच्चे के नाम पर जन्म लेते ही अगर निवेश शुरू किया जाए तो 25 साल की उम्र में बच्चा करेाड़पति हो जाएगा। यानी 25 साल तक निवेश चलता रहेगा। लेकिन अगर बच्चे के जन्म लेते ही आप यह निवेश शुरू नहीं कर पाएं हैं, तो चिंता की बात नहीं है। अगर बच्चा 5 साल का हो गया है तो भी यह निवेश प्लान अपनाया जा सकता है। ऐसे में 5 साल के बच्चे के नाम पर अगर निवेश शुरू कर रहे हैं, तो उसे बच्चे की 30 साल की उम्र तक चलाएं। इस प्रकार यह निवेश 25 साल तक चलता रहेगा। अगर निवेश 25 साल तक चलता रहेगा, तो 1400 रुपये से शुरू किया गया यह निवेश 1 करोड़ रुपये हो जाएगा।   अप पहले बच्चे के नाम पर 1400 रुपये का निवेश शुरू करें। बाद में इस निवेश में हर साल 15 फीसदी की बढ़ोत्‍तरी करते जाएं। इस बढ़ोत्तरी का मतलब है कि पहले साल का 1400 रुपये का निवेश अगले साल 1610 रुपये का कर दें। इसी प्रकार आगे के सालों में इसे बढ़ाते जाएं। इस निवेश पर अगर 12 फीसदी का रिटर्न भी मिले तो 25 साल में यह 1 करोड़ रुपए हो जाएगा। 

#कहां_मिलेगा_अच्छा_रिटर्न
अगर निवेश लम्बे समय के लिए किया जा रहा है तो म्यूचुअल फंड में अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है। यहां पर अच्छी योजनाओं ने लम्बे समय में 15 फीसदी के ऊपर भी रिटर्न दिया है। ऐसे में 20 से 25 साल के निवेश में 12 फीसदी का रिटर्न आसानी से पाया जा सकता है। 

#कैसे_तेजी_से_बढ़ता_है_निवेश
छोटा-छोटा निवेश भी काफी बड़ा बन जाता है, इस बात को समझना काफी से आसान है। हालांकि लोगों को इस बात का भरोसा नहीं होता है। इसे जो लोग आरडी जानते हैं वह समझ सकते हैं। कैसे थोड़ा थोड़ा जमा किया पैसा तेजी से बढ़ता है। ऐसे निवेश में एक समय ऐसा भी आता है जब आप हर माह कम पैसा जमा कर रहे होते हैं, और उससे ज्यादा पैसा रिटर्न के रूप में मिल रहा होता है। स्टेपअप निवेश प्लानिंग में निवेश पांचवे साल में 1.5 लाख रुपये से थोड़ा ज्‍यादा हो जाता है। यह निवेश 10वें साल में बढ़कर 5 लाख रुपये से थोड़ा ज्‍यादा हो जाता है। 15वें साल में यह निवेश 16 लाख रुपये से थोड़ा ज्यादा हो जाता है। 20वें साल में यह बढ़कर 42 लाख रुपये से ज्‍यादा हो सकता है। वहीं अंत में 25 साल में यह निवेश 1 करोड़ रुपये का हो जाता है। 

#कैसे_काम_करती_है_स्टेपअप_निवेश_प्लानिंग
1400 रुपये से शुरू करें निवेश की शुरुआत हर साल इस निवेश में करें 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी अगर इस पर मिले 12 फीसदी का रिटर्न ऐसे में 25 साल में तैयार हो जाएगा 1 करोड़ रुपये का फंड

Comments