बच्चा हो जाएगा करोड़पति 1400 रु से शुरू करें बचत
अगर आप बच्चे के कॅरियर के लिए ज्यादा चिंता करते हैं, तो केवल 1400 रुपये महीने का निवेश शुरू कर सकते हैं। अगर आप 1400 रुपये का निवेश बच्चे के जन्म देते ही शुरू कर देंगे, तो बच्चे के 25 साल के होने पर उसके पास करीब 1 करोड़ रुपये होगा। वित्तीय बाजार के जानकारों के अनुसार ज्यादा पैसा किसी के पास नहीं होता है। अक्सर ऐसे में लोग सोचते हैं कि जब उनके पास ठीक ठाक पैसा होगा तो वे बचत की तरफ ध्यान देंगे। लेकिन यह सही सोच नहीं है। इसकी जगह आपके पास अगर कम पैसा है तो भी आपको थोड़े-थोड़े पैसे की बचत शुरू कर देना चाहिए। अगर थोड़ा-थोड़ा पैसा हर माह बचाया जाता है तो यह कुछ साल में यह काफी बड़ी रकम बन जाता है। #इसके_लिए_अपनाए_स्टेपअप_निवेश_प्लानिंग अगर आपके पास इस वक्त कम पैसा है तो आप स्टेपअप निवेश प्लान अपना सकते हैं। स्टेपअप निवेश प्लान में कम पैसे से निवेश की शुरुआत होती है। बाद में अपनी क्षमता के अनुसार इसमें निवेश को बढ़ाया जाता है। इस तरह की स्टेपअप वित्तीय प्लानिंग के माध्यम से कम पैसों से भी बड़ा फंड आसानी से तैयार किया जा सकता है। #ऐसे_करें_बच्चे_के_नाम_पर_निवेश_की_...